गली-मोहल्लों में बिक रही अवैध शराब, लोगों में रोष

करनोद| क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर ढाबों तक कच्ची महुआ और देशी शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई होती जरूर है, लेकिन इनका असर सीमित नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई सिर्फ छोटे कोचियों तक सीमित रहती है शाम होते ही अवैध शराब के अड्डों पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती है। करनौद-गोविंदा के बीच नहर किनारे भी अवैध शराब बनाई जा रही है। शराब कारोबारियों ने नहर में गड्ढे कर महुआ लहन छुपा रखा है। वहीं, गड्ढों में ही महुआ शराब बनाई जा रही है। इससे नहर का पानी किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा। करनौद, सबरिया डेरा गोविंदा और सबरिया डेरा सोनाईडीह में खुलेआम शराब बेची जा रही है। लेकिन आबकारी विभाग और बिर्रा-बम्हनीडीह पुलिस चुप है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *