जांजगीर| पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण और उसके परिजन विधवा महिला के घर के अंदर घुसे और उसके साथ जमकर मारपीट की, बहरहाल वारदात के बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है। मालखरौद पुलिस के अनुसार ग्राम खर्री करने महिला खीक बाई जांगड़े सोमवार की रात लगभग 9 बजे अपनी बेटी जयंती जांगड़े साथ पर थी। इसी बीच पड़ोस मंे रहने वाला ग्रामीण भोला राम जांगड़े उसकी पत्नी सुनीता जांगड़े और उसके परिजन घर के बाहर निकलकर खीक बाई को गाली दे रहे थे। खीक बाई गाली गलौज सुनकर बाहर निकली और उन्हें मना किया तो गुस्से में आकर चारों डंडा लेकर उसके घर पहुंचे। जान से मारने की धमकी देकर उसके घर के अंदर घुसकर जमकर खीकबाई के साथ मारपीट की। इसी बीच उसकी बेटी जयंती भी बीच बचाव करने पहुंची, मगर चारों ने िमलकर उसके साथ भी मारपीट की। इधर, वारदात की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहंुचे और बीच बचाव कर मामला शांत कराया।


