बेल्जियम बोला- भगोड़ा हीरा कारोबारी चोकसी हमारे यहां:हमें प्रत्यर्पण प्रक्रिया की जानकारी; मेहुल ₹13,850 करोड़ के PNB घोटाले का आरोपी

भगोड़ा हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी यूरोपीय देश बेल्जियम में है। अब बेल्जियम ने न्यूज चैनल NDTV को इसकी पुष्टि की है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में चोकसी की देश में मौजूदगी की जानकारी दी। साथ ही कहा- हम मामले की अहमियत समझते हैं। हालांकि, बेल्जियम ने भी कहा- हम व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करते। फिर भी विदेश विभाग इस महत्वपूर्ण मामले में होने वाली घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने बेल्जियम के अधिकारियों से चोकसी के प्रत्यर्पण (एक्स्ट्रेडिशन) प्रक्रिया शुरू करने के लिए संपर्क किया है। मेहुल चोकसी और एक अन्य भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर PNB की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच में 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। इससे पहले चोकसी ने पासपोर्ट सस्पेंड होने के कारण भारत नहीं लौट पाने का बहाना बनाया था। बेल्जियम से पहले एंटीगा-बारबूडा में रह रहा था आरोपी
2018 में भारत छोड़ने से पहले ही चोकसी ने 2017 में ही एंटीगा-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। चोकसी बार-बार खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार करता रहा है। कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती है। भारत में उसकी कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं। एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा, जेल में 51 दिन रहा था
चोकसी मई 2021 में एंटीगा से पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंच गया था। यहां उसे अरेस्ट कर लिया गया। CBI की एक टीम उसका प्रत्यर्पण कराने के लिए डोमिनिका पहुंची, लेकिन इसके पहले ही ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी काउंसिल से उसे राहत मिल गई। बाद में उसे फिर एंटीगा के हवाले कर दिया गया। हालांकि, डोमिनिका की जेल में मेहुल चोकसी को 51 दिन गुजारने पड़े थे। यहां उसने दलील दी थी कि वो एंटीगा जाकर वहां के एक न्यूरोलॉजिस्ट से ट्रीटमेंट कराना चाहता है। एंटीगा पहुंचने के कुछ दिन बाद डोमिनिका की अदालत ने चोकसी के खिलाफ दर्ज केस भी खारिज कर दिए। चोकसी को बेल्जियम में नकली दस्तावेजों से शरण मिली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चोकसी ने बेल्जियम में शरण पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छिपाकर गलत जानकारी दी, ताकि उसे भारत न भेजा जा सके। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेहुल चोकसी अब स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है। उसने कैंसर अस्पताल में इलाज का बहाना बनाया है। ——————————————————– मेहुल चोकसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मेहुल बोला- मुकदमे से बचने के लिए देश नहीं छोड़ा:मेरा पासपोर्ट सस्पेंड है, इसलिए भारत नहीं लौट पा रहा PNB घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने कहा था कि आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए उसने भारत नहीं छोड़ा और न ही देश लौटने से इनकार किया है। भारतीय अधिकारियों ने मेरा पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है, इसलिए देश नहीं लौट पा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *