राजधानी रायपुर में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से – गर्मी में वृद्धि होगी। पिछले दिनों में छत्तीसगढ़ के – आसपास बने सिस्टम के कारण बदली-बारिश – के हालात थे।
इस वजह से राजधानी में भी तापमान में कमी आई थी। दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच – गया था। अब मौसम साफ होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को दिन का तापमान 38.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भई 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से 0.2 अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में राजधानी में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। गुरुवार को दिन का तापमान 40 और रात में पारा 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।