आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे महोत्सव का समापन:भोरमदेव महोत्सव शुरू, भक्ति गीतों से सजी पहली शाम बैगा नृत्य, बांसुरी वादन और कथक नृत्य की प्रस्तुति

भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभबुधवार शाम हुआ। पहले दिन का कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू हुआ। स्कूली बच्चों ने विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके बाद बैगा नृत्य, बांसुरी वादन और कथक नृत्य ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। गुरुवार को महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
बसंता बाई और उनके साथियों ने बैगा नृत्य पेश किया। गितिका बांसुरीली ने बांसुरी वादन किया। कुमारी ईंशिका गिरी, आशना दिल्लीवार और रीति लाल ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात में भजन संध्या मुख्य आकर्षण रही। सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी भक्ति संगीतमयी प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा ने लोक और पार्श्व संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देर रात तक चला। गांठी लोक कला मंच के प्रमोद सेन और उनके साथियों ने छत्तीसगढ़ी लोक कला का प्रदर्शन किया। राजकुमार जायसवाल और उनके नाचा दल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इशिका गिरी ने किया कत्थक, हुईं सम्मानित
भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन रायपुर की इशिका गिरी ने कत्थक की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। इशिका ने अपने शानदार भावपूर्ण प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इशिका 5 साल की उम्र से कत्थक सीख रही हैं और वर्तमान समय में कक्षा नवमी की छात्रा है। वे इस तरह के कई और मंचों पर सम्मानित हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *