रायपुर में फैला पीलिया, एक कॉलोनी में 4 केस:इनमें एक परिवार के 3 सदस्य, 4 पीड़ितों में 3 बच्चे, बोर का पानी पीकर बीमार

गर्मी शुरू होते ही रायपुर के लाभांडी इलाके में एक बार फिर पीलिया फैल रहा है। गंदा पानी पीने से एक ही कॉलोनी के 4 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें तीन पीड़ित दीपिका सोनवानी (12), पल्लवी सोनवानी (9) और अमित सोनवानी (27) एक ही परिवार के हैं, जबकि एक पांच साल का बच्चा भी पीड़ित है। सभी संकल्प सोसाइटी​​​ फेज-2 प्रधानमंत्री आवास के रहने वाले हैं। बोर का पानी पीकर बीमार हुए हैं। वहीं, इसी कॉलोनी में टाइफाइड का 1 मरीज मिला है। लोगों के मुताबिक कॉलोनी में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यहां करीब 700 लोग रहते हैं, उनके लिए सिर्फ 1 टैंकर पानी भेजा जा रहा। पानी नहीं मिलने के कारण लोग बोरवेल का पानी मजबूरी में पी रहे हैं। पीड़ित बच्चों की उम्र 5 से 12 साल लोगों के मुताबिक, पीलिया की चपेट में आने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। इनमें 5 साल से लेकर 12 साल के बच्चे हैं। वहीं, 27 साल का युवक भी पीलिया ग्रसित है। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साफ नहीं हो रही टंकी कॉलोनी के रहने वाले सूरज ने बताया कि पानी की टंकी साफ नहीं हो रही है। वहीं, कॉलोनी के आस-पास जल जमाव की समस्या बनी रहती है। निगम की ओर से 230 परिवारों के 700 लोगों के लिए सिर्फ 1 टैंकर पानी भेजा जाता है। जो लोगों के लिए पूरा नहीं हो पाता। हमारी मांग है कि पेयजल की व्यवस्था करें।हर साल यहां गंदे पानी की वजह से पीलिया, टाइफाइड फैलता है। पानी की समस्या से जूझ रहे लाभांडी निवासी लाभांडी के संकल्प होम सोसाइटी और आस-पास के क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या है। जिसके कारण आए दिन यहां पीलिया, टाइफाइड और डायरिया के मरीज निकलते हैं। वहीं, 2 साल पहले होली के दौरान लाभांडी इलाके की संकल्प सोसाइटी में डायरिया से ढाई महीने के बच्चे की मौत भी हो गई थी। डायरिया से 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। इससे पहले यहां 2 लोगों की मौत हो चुकी है। एक साल पहले डायरिया अब पीलिया से परिवार पीड़ित दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए अमित सोनवानी की पत्नी ने कहा कि लाभांडी के संकल्प प्रधानमंत्री आवास में घर लेकर परेशान हो गए हैं। पिछले साल मेरा पूरा परिवार डायरिया से पीड़ित था और सभी अस्पताल में एडमिट थे और ठीक 1 साल बाद पीलिया के शिकार हुए हैं। महिला के मुताबिक कॉलोनी में वाटर एटीएम भी लगाया गया है लेकिन वाटर एटीएम से पानी फिल्टर होने के बाद भी समस्या हो रही है, पिछले 1 साल से पानी उबाल कर ही पीते हैं इसके बावजूद पीलिया के शिकार हुए है। ……………………………………… पीलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भिलाई में फैला पीलिया…17 मरीजों की पुष्टि:15 लोगों में और दिखे लक्षण; वार्डवासी बोले- गंदे पानी से फैल रही बीमारी दुर्ग जिले में भिलाई नगर निगम के गौतम नगर क्षेत्र में पीलिया फैला हुआ है। अब तक पीलिया के 17 मरीज मिल चुके हैं। पहले दिन सोमवार को 9 और दूसरे दिन मंगलवार 4 मार्च को 8 मरीज पीलिया पॉजिटिव मिले। वहीं 15 लोगों में इसके लक्षण दिख रहे हैं। सभी की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। तेजी से हो रहे पीलिया के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम वार्ड में सर्वे और घर-घर जांच करने का काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *