भास्कर अपडेट्स:श्रीलंकाई नौसेना ने 11 तमिलनाडु मछुआरों को पकड़ा, पूछताछ जारी

श्रीलंकाई नौसेना ने 11 तमिलनाडु मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए उन्हें कंगेसंथुराई नौसैनिक शिविर ले जाया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। रमेश्वरम मछुआरा संघ के मुताबिक, तमिलनाडु के 11 मछुआरे एक नाव में बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया। इससे पहले 20 मार्च को श्रीलंका ने 13 तमिलनाडु मछुआरों को भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद भारत वापस भेजा था। ये मछुआरे 26 फरवरी को गिरफ्तार किए गए थे और करीब एक महीने तक श्रीलंका की मल्लाकम अदालत में पेश होने के बाद जेल में रहे थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू के रामबन में नवयुग टनल में हादसा, श्रीनगर जा रही बस सुरंग की दीवार से टकराकर पलटी, 12 यात्री घायल बुधवार रात जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक बस नवयुग सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। टक्कर से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल ले जाया गया है। मुंबई में ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को बस ने टक्कर मारी, कोई हताहत नहीं मुंबई के जुहू इलाके में बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को एक बस ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसे बस ने पीछे से टक्कर मारी थी, ऐश्वर्या उस कार में नहीं थीं। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *