राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक केंद्रीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिरैयां का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज| डुमरी डुमरी प्रखंड अंतर्गत करनी पंचायत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिरैयां का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (नेशनल क्वालिटी अशोरेंस स्टैंडर्ड) की केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में डॉ. क्रिस्टी मार्टिना, असम, डॉ. लावण्या कुमार पटनम हैदराबाद एवं राहुल कुमार क्वालिटी मैनेजमेंट सदर गुमला शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने बहुत ही बारीकियों के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन में प्रयोग में आने वाले दवा, रखरखाव, सभी उपकरणों एवं दस्तावेजों का अध्ययन किया। डॉ. क्रिस्टी मार्टिना ने इतने सुदूरवर्ती क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था में शामिल सभी चिकित्सा कर्मियों, सीएचओ, एनएम, सहिया व आशा दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के उद्देश्य व लक्ष्य के प्रति सभी चिकित्सा कर्मी समर्पित हैं और अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं डॉ. लावण्या कुमार पटनम ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अलबेल केरकेट्टा, लेखा प्रबंधक इंदु कुमारी, बीपीएम राजेश केरकेट्टा, करनी मुखिया संजय उरांव, सीएचओ नीतू तिर्की, सुबोध एक्का, एएनएम ओलिव नूतन किंडो, रोष मिंज, पूनम तिर्की, पुष्पा तिग्गा, सरिता टोप्पो, सुषमा टोप्पो, शांता टोप्पो, एकरस एक्का, अनीता तिग्गा, जगरानी बाखला सहित अन्य सहिया एवं एन एम उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *