लुधियाना में आज पंजाब भाजपा प्रभारी रूपाणी:उप-चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन,दिल्ली भेजेंगे रिपोर्ट

पंजाब के लुधियाना में आज भाजपा प्रदेश प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पहुंच रहे है। रूपाणी आज जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हल्का पश्चमी में होने वाले उप-चुनाव में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी आज भाजपा हाईकमान मंथन करेगी। इन नामों की रिपोर्ट दिल्ली हाईकमान को भेजी जाएगी जहां से उम्मीदवार का नाम घोषित होगा। संगठन फर्स्ट फार्मूले से होगा उम्मीदवार का चयन भाजपा में उम्मीदवार का चुनाव संगठन फर्स्ट फार्मूले को तहत किया जाएगा। भाजपा संगठन के ही किसी कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारेगी। इसका कारण यह है कि पिछले लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस छोड़ कर आए उम्मीदवार को टिकट दिया था जिस कारण पार्टी में अंदरखाते काफी गुटबाजी और कलह हो गया था। जिस उम्मीदवार को टिकट दी थी वह भी हार गया था। कई जमीनी वर्कर भी हाईकमान से नाराज हो गए थे। बेशक खुलकर पार्टी वर्करों ने उस समय विरोध नहीं किया था लेकिन कुछ इलाकों के संगठन वर्कर चुप्पी साध कर बैठ गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *