सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ पुतला दहन आज

राजनांदगांव। केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 26 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं के निवास और कार्यालय में कार्रवाई की। इसके विरोध में पीसीसी के आव्हान पर 27 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम शहर, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित है। पुतला दहन कांग्रेस भवन के सामने जय स्तंभ चौक में 27 मार्च सुबह 11 बजे किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *