पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने पहले एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सुबह रेल मार्ग से बैकुंठपुर पहुंचे। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, एसपी रवि कुमार कुर्रे, जिपं सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोरिया जिले में पर्यटन पर आधारित डायरी और ब्रोशर का विमोचन किया। इसमें जिले के विभिन्न स्थानों पर खींची गई पक्षियों की तस्वीरें शामिल थीं। राज्यपाल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किए जा रहे कोरिया मोदक लड्डू के स्टॉल का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार लोक नृत्य के माध्यम से उनका स्वागत किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से जुड़ी एजेंडेवार जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *