कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले युवक की हत्या:चक्रधरपुर में चाकू मार किया गया मर्डर , पैसों के लेन-देन में वारदात की आशंका

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में एक दैनिक मजदूर की हत्या कर दी गई। पुरानी बस्ती निवासी मनबोध शहर (35) की बुधवार देर रात मुहल्ले में चाकू से हत्या की गई। सूत्रों के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर यह वारदात की गई। मृतक और आरोपी युवक लंबे समय से दोस्त थे। मनबोध एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। घटना रात 11 से 12 बजे के बीच की है। लोगों को सुबह मिली हत्या की जानकारी आरोपी ने वारदात के बाद पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को पत्थर से तोड़ दिया। हैरानी की बात है कि बड़ी आबादी वाले इस क्षेत्र में रात भर शव सड़क पर पड़ा रहा। लोगों को सुबह होने पर घटना की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राजीव रंजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनबोध एक सीधा-सादा व्यक्ति था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *