रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

भास्कर न्यूज | चतरा सदर थाना में बुधवार को रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने की। बैठक में अंचलाधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ हरिनाथ महतो सहित शहर के कई रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही गई। सप्तमी से लेकर नौमी तक कुछ रास्ते को वन वे करने, रामनवमी जुलूस का समय सीमा तय करने, सफाई कर्मी नियुक्त करने, बैरिकेटिंग, लाइट व पेयजल की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पूजा समिति व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *