अबोहर पहुंचे आईजी बलजोत राठौर:नशे के खिलाफ जनता से मांगा सहयोग, बोले- तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा, ली शपथ

पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस संपर्क अभियान चला रही है। डीजीपी गौरव यादव के निर्देश और डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में अबोहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईजी बलजोत सिंह राठौर, पूर्व विधायक अरुण नारंग और जिला पुलिस कप्तान वरिंदर सिंह बराड़ मौजूद थे। पूर्व विधायक अरुण नारंग ने पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का सकारात्मक असर दिख रहा है।। आईजी बोले- तस्करों के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा आईजी बलजोत सिंह राठौड़ ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सभी को मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने समाज को परिवार बताते हुए कहा कि परिवार का कल्याण सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। आईजी ने चिंता जताई कि दुश्मन देश की युवा पीढ़ी को नशे के जरिए बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार और पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे नशे के कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस का सहयोग करे जनता – पुलिस कप्तान जिला पुलिस कप्तान वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब पुलिस इस जंग में लोगों की सेवा में दिन-रात मौजूद है। बस जरूरत है तो लोगों के समर्थन की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के दरवाजे दिन-रात सभी के लिए खुले हैं। जो लोग मादक पदार्थ तस्करों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी इस अभियान में आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि नशे पर पूर्ण रोक लगाकर नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इस अवसर पर चेयरमैन उपकार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग, पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *