निरमंड क्षेत्र के मुकदमों का निपटारा रामपुर में होगा:हर महीने एक हफ्ता होगी सुनवाई, हाईकोर्ट का फैसला

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने निरमंड क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब निरमंड के फौजदारी और दिवानी ( संपत्ति, अनुबंध, और अन्य नागरिक मामलों से जुड़े विवादों) मामलों की सुनवाई आनी की बजाय रामपुर कोर्ट में होगी। बार एसोसिएशन निरमंड के प्रधान सीएल डोगरा ने बताया कि रामपुर कोर्ट में हर महीने एक सप्ताह निरमंड के केसों की सुनवाई होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आर्थिक फायदा होगा। पहले लोगों को कोर्ट के काम में दो से तीन दिन लगते थे। अब वे एक ही दिन में अपना काम निपटा सकेंगे। निरमंड क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को आनी कोर्ट पहुंचने में 2 से 3 घंटे का समय लगता था। इससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों ने कई बार मामलों को आनी से रामपुर कोर्ट ट्रांसफर करने की मांग की थी। अब यह मांग पूरी होने से लोगों को राहत मिली है। निरमंड की जनता और अधिवक्ताओं ने इस फैसले के लिए हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *