केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा:कांकेर में कांग्रेस ने किया पुतला दहन, बघेल के घर CBI छापे का विरोध

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर सीबीआई की छापेमारी के विरोध में कांकेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुराना बस स्टैंड में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जताया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार बना लिया गया है। इन एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि जांच एजेंसियों के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। फिर भी ईडी के बाद अब सीबीआई की छापेमारी करवाई जा रही है। कांग्रेस के अनुसार यह कार्रवाई न सिर्फ लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, बल्कि संविधान की मूल भावना पर भी हमला है। पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ताओं को बिना आधार के नोटिस भेजे जा रहे हैं और गिरफ्तार किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने के लिए हो रहा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, सरजू शोरी, सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, मृदुला भास्कर, लोमेन्द्र यादव, कमोद हिरवानी, अजय रेणु, अजय भासवानी, इसहाक अहमद, यास्मीन खान, चन्द्रलोक ठाकुर, राजू दुबे, खोमेन्द्र उईके, गणेश सोनी, लतीफ मेमन, तारस सिन्हा, देवेन्द्र साहू, शेष गजबिए, अमित साहू, अमन गायकवाड़, निरंजन लाटिया, उमेश साहू और निरंजन भास्कर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *