दिल्ली में शिमला के बराबर ठंड, पारा 5º:MP के 12 शहरों का तापमान 8 डिग्री से नीचे; श्रीनगर की नदियां जमीं

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। दिल्ली में शिमला के बराबर ठंड पड़ रही है। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री पहुंच गया। सीकर, झुंझुनू समेत कई जगहों पर पत्त्तों में जमी बर्फ देखने को मिल रही है। यहां 4-5 दिन तक सर्दी और शीतलहर जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 23 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पडे़गी। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में पारा माइनस से नीचे चल रहा है। कई जगहों पर नदियां और झरने जमने लगे हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के ज्यादातर इलाके बर्फ से ढके हैं। कारगिल में तापमान -13.5°C दर्ज किया गया। वहीं, लेह में -11.2°C तापमान दर्ज किया गया। सर्दी और कोहरे की 4 तस्वीरें… आंध्र में बारिश का अलर्ट
देश के उत्तरी और मध्य भारत के राज्यों में भी ठंडी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं, आंध्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में सर्दी का असर कम है। यहां फिलहाल कोहरा देखने को मिल रहा है। आज से अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 20 दिसंबर: ओडिशा में बारिश की संभावना, राजस्थान में घना कोहरा 21 दिसंबर: 5 राज्यों में शीतलहर, आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान 22 दिसंबर: 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *