रोड वैक्यूम स्वीपर मशीन को हरी झंडी दिखाई डेंगू की दस्तक से पहले 20 मशीनें उतारीं गईं

भास्कर न्यूज | लुधियाना राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने वैक्यूम स्वीपर मशीनों के कामकाज का निरीक्षण कर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। वीरवार को राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भारत नगर चौक पर रोड वैक्यूम स्वीपर मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि लुधियाना को साफ और कचरा मुक्त रखने के प्रति प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित करने के लिए मशीन डबल शिफ्ट में काम करेगी। उन्होंने शहर के स्वच्छता अभियान और सेंट्रल वर्ज पर चल रहे पेंट के कार्य का निरीक्षण करने के लिए मिड्डा चौक का दौरा किया। वहीं, फिरोज गांधी मार्केट के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत वीरवार को की गई। इसका शुभारम्भ सांसद संजीव अरोड़ा और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम भिंडर ने किया। यह कार्य शुरू अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस कार्य पर 1 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सौंदर्यीकरण कार्य में टाइल्स का काम, बागवानी का काम और हाई-मास्ट लाइटें लगाना शामिल है। दुकानदारों ने गलाडा के खाली पड़े प्लॉट में मल्टी-लेवल पार्किंग बनाने की मांग की। लुधियाना ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए समय से पहले फॉगिंग अभियान शुरू किया। शहर के कुछ हिस्सों में डेंगू के संदिग्ध मामलों के बारे में जानकारी मिलने पर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने नगर निगम (एमसी) कमिश्नर को फोन किया और तत्काल फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एमसी कमिश्नर ने कहा कि फॉगिंग के लिए अभी बहुत जल्दी है और आगे बढ़ने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय से निर्देश की आवश्यकता है। अरोड़ा ने लुधियाना के सिविल सर्जन के साथ यह मामला उठाया। अभियान के लिए 20 फॉगिंग मशीनें तैनात कीं। पाहवा ने अरोड़ा के काम की प्रशंसा की : सांसद संजीव अरोड़ा ने एवन साइकिल्स लिमिटेड परिसर में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया। एवन साइकिल्स लिमिटेड के ओंकार सिंह पाहवा ने उद्योग की समस्याओं को दूर करने में उनके अथक प्रयासों के लिए अरोड़ा की प्रशंसा की। एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राहुल आहूजा ने भी औद्योगिक चुनौतियों को हल करने के लिए अरोड़ा के प्रयासों की सराहना की व पीएसआईईसी प्लॉट धारकों के लिए ओटीएस योजना के शुभारंभ को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान मनिंदर सिंह (यूसीपीएमए), उद्योगपति विजय मुंजाल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *