तांतनगर में उत्पाद विभाग ने 1500 किलो जावा महुआ किया नष्ट, 25 लीटर शराब जब्त

चाईबासा| मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के पूर्णिया गांव में गुरुवार को उत्पाद विभाग के छापामारी दल द्वारा सुबह 6:00 अवैध चुलाई अड्डों पर छापेमारी अभियान चला कर लगभग 1500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया एवं 25 लीटर चुलाई महुआ शराब जब्त किया गया। आबकारी विभाग की इस छापेमारी अभियान से अवैध शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। छापेमारी टीम के आने की भनक लगते ही दारू चुलाई अड्डों से अवैध धंधेबाज फरार हो गए। आबकारी विभाग के अनुसार अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया जाएगा। छापामारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी रामचंद्र ठाकुर एवं मंगल सरदार के नेतृत्व में चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *