भास्कर न्यूज|रंंका अनुमंडल मुख्यालय के राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग में बीपी डीएवी विद्यालय गढ़वा के प्रचार्य आशीष कुमार मंडल तथा उनके साथ आये शिक्षक डाक्टर शंभू त्रिपाठी के रंका आगमन पर अभिभावकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अभिभावकों से मिलकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बीपी डीएवी स्कूल बच्चों के विकास के लिए कृत्य संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को किसी भी तरह के शैक्षणिक वातावरण में सुझाव के लिए उनके दरवाजा हमेशा के लिए खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि रंका अनुमंडल मुख्यालय का एक छात्र इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अपनी पहुंच बनाने में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त समय होना चाहिए। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में शिक्षक और अभिभावकों की बातों का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अभिभावकों को विद्यालय जाकर बच्चों के प्रगति से संबंधित शिक्षकों से बात करने की जरूरत है, ताकि शिक्षक के समझ सके कि आखिर बच्चों को किन बिंदुओं पर परेशानियां उत्पन्न हो रही है। अभिभावकों की ओर से धीरज कुमार सिंह, विकास कुमार साहू, राकेश कुमार चंद्रवंशी, सनोज कुमार, पिंटू पांडेय, बिंदु पांडेय, संतोष कुमार मद्धेशिया, दीपक कुमार गुप्ता, फिरोज खलीफा, किरण देवी, विकास कुमार साहू, प्रियंका अग्रवाल, माधुरी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित होकर प्रधानाचार्य को सम्मानित किया। इस अवसर पर लोगों ने अभिभावकों की ओर से विद्यालय परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही साथ ही साथ लोगों ने कक्षा की समाप्ति के बाद सीधे छात्रों को रंका भेजने के लिए नई बस सेवा की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि नए सत्र से रंका के बच्चों के लिए डीएवी की नई बस मुहैया कराई जाएगी। भास्कर न्यूज|डंडई: प्रखंड मुख्यालय डंडई स्थित मदरसा गुलशन ए मोहम्मदी परिसर में गुरुवार को खाड़ी टोला के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू व मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में हिन्दू समुदाय व मुस्लिम समुदाय के लोगों के शामिल होने से देश की गंगा जमुनी तहजीब कि झलक नजर आई। साथ ही इफ्तार के पूर्व सामूहिक रूप से देश में अमन चैन, आपसी भाईचारे व सभी तरह की परेशानियों से बचाव के लिए दुआ की गई। मौके पर रोजे की फजीलत बताते हुए डंडई मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना कासिद रजा ने कहा कि इस्लाम में एक माह रोजे रखना मोमिनो पर फर्ज है। रमजान का महीना बड़ा ही बरकत वाला महीना है। इस माह में एक नेकी के बदले 70 नेकी का सवाब मिलता है। हाफिज मंजर ने इफ्तार की फजीलत के बारे में बताते हुए कहा कि जिसने भी हलाल खाने या पानी से किसी मुसलमान को इफ्तार करवाया तो फरिश्ते माहे रमजान के सदके में उसके लिए इस्तगफार पढ़ते हैं। मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख प्रतिनिधि रामाशीष प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, अशोक प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, सुभाष मेहता, प्यारी सिंह, पारसनाथ प्रसाद, विजय प्रसाद, हनीफ अंसारी, उप मुखिया प्रतिनिधि याकूब अंसारी, मौलाना जियाउद्दीन, तैयब अली, लाल मोहम्मद, अख्तर अंसारी, अकबर अंसारी, अक्लिम अंसारी, शमी अख्तर, सुभान अंसारी, शफीक अंसारी, मुदस्सिर अंसारी, आफताब आलम सहित काफी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।


