एक सप्ताह के अंदर पप्पू जैंतीपुरिया के शराब के ठेके पर दूसरा हमला

भास्कर न्यूज | अमृतसर पप्पू जैंतीपुरिया के शराब के ठेके पर एक सप्ताह के अंदर दूसरा हमला हुआ। वीरवार रात 9.20 बजे मजीठा के नवा पिंड फतेहगढ़ चूड़िया रोड पर स्थित रजिंद्रा वाइन के स्वर्गीय मालिक पप्पू जैंतीपुरिया के ठेके पर एक बाइक सवार अज्ञात ने पिस्तौल से 3 गोलियां चलाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ठेके में बैठा सेल्समैन लव बाल-बाल बचा, वहीं तीनों गोलियां शराब की बोतलों में जाकर लगी। घटना के बाद थाना झंडेर पुलिस मौके पर पहुंची और 2 खाली कारतूस और एक पिस्तौल से निकली गोली को बरामद किया। थाना एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि जांच कर रहे हैं। मैनेजर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने बताया कि अभी पहले मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है और अब दूसरे ठेके पर वारदात हो गई। पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। गौर हो कि इससे पहले 19 मार्च की रात को 9.06 बजे मजीठा-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पप्पू जैंतीपुरिया के एक शराब के ठेके पर पेट्रोल बम फेंका गया था और फायरिंग भी हुई थी। हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *