एडवांस रिसर्च वर्कशॉप, डीएनए बारकोडिंग व पीसीआर पर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण मिला

लुधियाना |पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के एंटोमोलॉजी विभाग ने रिसर्च फैसिलिटी इन मॉलेक्युलर एंटोमोलॉजी पर वर्कशॉप आयोजित की। यह वर्कशॉप विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी), नई दिल्ली द्वारा साइंटिफिक सोशल रिस्पांसबिलिटी (एसएसआर) नीति के तहत प्रायोजित थी। इसमें पालमपुर, सोलन, जम्मू-कश्मीर और लुधियाना की एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के 10 स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स ने भाग लिया। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को डीएनए बारकोडिंग, पीसीआर, जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस, जीन अभिव्यक्ति अध्ययन, माइक्रोइंजेक्शन और अनुक्रम विश्लेषण जैसी एडवांस तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान को-ऑर्डिनेटर डॉ. विकास जिंदल और डॉ. विजय कुमार ने मॉलेक्युलर एंटोमोलॉजी में रिसर्च के नए आयामों पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *