एसटीआर में वॉक पर निकली टाइगर फैमिली ने रोका रास्ता:जिप्सी के बीच में चले एक साथ 4 बाघ, नजारा देख रोमांचित हो उठे टूरिस्ट

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के मढ़ई और चूरना में बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी करने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों को टाइगर फैमिली के दीदार भी हो रहे हैं। टाइगर फैमिली का एक ऐसा ही वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में चार टाइगर एक साथ सफारी के रास्ते पर चलते व बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख कुछ पल के लिए टूरिस्ट डर गए। फिर सभी पर्यटकों ने रोमांचित करने वाले नजारे का आनंद लिया। बाघ-बाघिन व दो शावकों के आगे एक और पीछे करीब तीन जिप्सी खड़े रही। जिप्सी में बैठे सैलानियों ने बाघिन का वीडियो बना लिया। कुछ देर तक बाघिन, उसके शावक बैठे रहे, बाघ कुछ दूरी पर पीछे चलते रहे। शावक अठखेलियां भी करते रहे। कुछ देर तक टाइगर फैमिली ने रॉयल अंदाज में रास्ता रोके रखा। फिर थोड़ी दूर तक चारों चलते रहे। आगे चलकर रास्ता छोड़ चारों झाड़ियों की तरफ चले गए। बाघिन पीछे से दहाड़ते हुए आगे आई जंगल सफारी के दौरान पश्चिम बंगाल से आए टूरिस्ट ने मोबाइल कैमरे में शूट किया। इस दौरान वे रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने मोबाइल कैमरे में इन पलों को कैद किया। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है कि दो शावक टाइगर रास्ते पर बैठे है। बाघिन पीछे से दहाड़ते हुए आगे आई। कुछ देर बाद शावक दो टाइगर अठखेलियां करते हुए चलने लगे। चौथा टाइगर पीछे-पीछे आते दिख रहा, जिनके पीछे जिप्सी चल रही। STR के मढ़ई सहायक संचालक अंकित जामोद ने बताया कि मौसम सर्द होने के कारण अकसर खुले स्थान पर टाइगर धूप लेने के लिए आते हैं। लगातार बाघिन और उसके शावक टूरिस्ट को दिखाई दे रहे हैं। बाघिन का कोई नाम रखा नहीं है। बाघिन, उसके दो शावक के अलावा एक वयस्क टाइगर भी साथ में दिखा है। शावकों की उम्र डेढ़ साल है। तस्वीरों में देखिए जब जिप्सी के आगे आ गए टाइगर-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *