फाजिल्का में पारिवारिक कलह में दंपती ने निगला जहर:जीजा और परिवार ने घर से निकाला, मारपीट का आरोप; दो बेटियों के माता-पिता

पंजाब के अबोहर में एक दंपती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। युवक के घर वाले दोनों को परेशान करते हैं। रिश्तेदार दोनों को अस्पताल ले गए। दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गोबिंदनगरी के रहने वाले 35 वर्षीय दयाल चंद और 30 वर्षीय एकता ने पारिवारिक कलह के चलते स्प्रे पी लिया। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर रिश्तेदार उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। डॉ. शिल्पा और डॉ. इंसाफ शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन डॉक्टरों की सलाह नहीं मानकर उन्हें निजी अस्पताल ले गए। परिवार वालों ने धक्के मारकर घर से निकाला दयाल चंद ने बताया कि उनके दो बेटियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई, जीजा और माता-पिता उन्हें लगातार परेशान करते हैं। साथ ही अक्सर मारपीट भी करते हैं। घटना 27 मार्च की है जब दंपती अपने गांव सैदांवाली गए थे। दयाल ने बताया कि परिवार वालों ने उन्हें धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। इससे आहत होकर दोनों ने वहीं जहरीला स्प्रे पी लिया। चिकित्सकों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *