पंजाब के बरनाला जिले में मानसा रोड स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री के पास सुबह 7 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश वीरभद्र कालू के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दूसरे बदमाश केवल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाश बरनाला के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से एक गाड़ी और दो पिस्टल बरामद किए हैं। रूकने का इशारा करने पर भागने की कोशिश जिला पुलिस प्रमुख सरफराज आलम और सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के अनुसार पुलिस टीम सुबह नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान मानसा की तरफ से एक काली होंडा कार आई। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस की सतर्कता से बदमाश गाड़ी छोड़कर खेतों में भाग गए। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी को लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वे किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे या नहीं।


