धनबाद में चेन स्नैचर्स एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। चीरागोरा में शुक्रवार को एक महिला से दिनदहाड़े चेन छीनने की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना चीरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी की है। रेल कर्मी अजय कुमार की पत्नी सरिता देवी सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सवा लाख रुपए के सोने की चेन छीन ली। महिला के सामने आते ही चेन खींच लिया सीसीटीवी में स्पष्ट देखा जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक बाइक से आते हैं। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था और पीछे बैठा युवक सिर पर टोपी लगा रखी थी। दोनों गली में रुक कर बाइक घुमाते हैं और सामने आ रही महिला की ओर लेकर जाते हैं। जैसे ही महिला सामने आती है, बाइक के पीछे बैठा युवक गले से सोने की चेन खींच लेता है और दोनों भाग निकलते हैं। महिला ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़ी घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और पैदल ही उनके पीछे दौड़ने लगी। गली से कुछ युवक भी बदमाशों के पीछे भागे पर अपराधी फरार हो गए। इधर, सरिता देवी ने धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। चेन की कीमत सवा लाख रुपए बताई गई है। महिला को अकेला देख लूट को दिया अंजाम स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले अपराधियों ने दो अन्य महिलाओं से भी चेन छीनने का प्रयास किया था, लेकिन वे असफल रहे। सरिता देवी को अकेला देखकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। सरिता देवी एक दिन पहले ही अपने गांव से धनबाद लौटी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ————————————- ये भी खबर पढ़िए ‘बैंक में गहने पहनकर जाना मना है’, कहकर लूटा जेवर:खुद को पुलिसकर्मी बता महिला को धमकाया, गले से चेन भी झपट्टा रामगढ़ में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बता एक बुजुर्ग महिला से तीन लाख रुपए के गहने लूट लिए। इसमें युवक का एक साथी भी शामिल था, जो बाइक से मौके पर आया था। वारदात रामगढ़ थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर हुआ। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। वहीं, लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता रिटायर्ड सीसीएल कर्मी दलबीर कौर (60) ने बताया कि वो नईसराय सीसीएल कॉलोनी में रहती है। वह अपने आवास से रामगढ़ सुभाष चौक के पास गुरुद्वारा गई। पढ़िए पूरी खबर…


