रायपुर में पिस्टल-तलवार अड़ाकर डकैती:7 नकाबपोश छत के सहारे घर में घुसे, परिवार को बंधक बनाया; 6 लाख कैश और जेवर लेकर फरार

राजधानी रायपुर में पिस्टल और तलवार अड़ाकर डकैती हुई है। केवरादीह गांव के रहने वाले राधेलाल भारद्वाज के घर गुरुवार रात 7 नकाबपोश बदमाश घुसे। छत में लगे दरवाजे में कुंडी टूटी थी उसकी जगह रस्सी बंधा हुआ था। डकैत रस्सी काटकर अंदर आए और घर के मुखिया पर बंदूक तान दी। पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पेशे से किसान राधेश्याम ने बताया कि वे लोग पैसे और गहने का ठिकाना पूछने लगे फिर कुछ फैमिली मेंबर के हाथ पैर बांध दिए और फिर 6 लाख कैश और जेवर लेकर फरार हो गए। ये है पूरी घटना पीड़ित राधेलाल ने बताया कि घर में उनकी पत्नी, मां, एक बेटी और बहू थी। यह सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। तभी रात 2 बजकर 5 मिनट में 7 आदमी आए। शोरगुल की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी उठ गए। अचानक उनके कमरे में दो-तीन लोग आ गए। हाथ में तलवार, बंदूक और चाकू लिए थे। उन्होंने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, वे लोग कहने लगे सभी चुप रहो चुप रहो कहने लगे और चिल्लाना मत बोलकर तलवार से मारने लगे। जिसको हम लोगों ने हाथ अड़ाकर रोका। डकैतों ने कुछ फैमिली मेंबर के हाथ पर भी बांध दिए। डकैतों ने घर में रखें अलमारी से कैश और जेवर की तलाश शुरू किए। फिर उन्होंने करीब 6 लाख रुपए कैश और सोने के जेवर एक बैग में रख लिए। फिर सभी डकैत वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची जांच टीम इस घटना की सूचना राधेश्याम ने करीब 3 बजे खरोरा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। रायपुर SSP लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रहे है। उनके साथ एडिशनल एसपी क्राइम, डीएसपी क्राइम और सीएसपी कोतवाली भी मौजूद थे। …………………………….. डकैती से जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर डकैती कांड…एक गलती से 10 लोग फंसे:पीड़ित की बहन का रिटायर्ड फौजी दोस्त निकला मास्टरमाइंड; 3 अलग-अलग लेयर में थे आरोपी रायपुर डकैती कांड में पीड़िता की सगी बहन का दोस्त रिटायर्ड फौजी इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड निकला है। BSF के रिटायर्ड फौजी ने सुपारी देकर इस पूरी डकैती को अंजाम दिया है। वारदात के लिए तीन अलग-अलग लेयर में आरोपी थे। पहले लेयर में मास्टरमाइंड और उसके करीबी दोस्त, दूसरे लेयर में उनके परिचित, तीसरे लेयर में नागपुर से आए हुए सहयोगी थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *