हिंदू नव वर्ष पर शोभायात्रा 30 मार्च को निकलेंगे

राजनांदगांव|प्रतिवर् षानुसार इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा 30 मार्च को सुबह 11 बजे बाइक में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा महावीर चौक हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शहर की जनता को नववर्ष की बधाई देते हुए वापस महावीर चौक हनुमान मंदिर में खत्म होगी। सनातन धर्म के शौर्य एवं वीरता के प्रतीक भगवा झंडे एवं भगवाधारी सनातनियों द्वारा हर्षोल्लास से भगवान राम एवं श्री कृष्ण के तैल चित्रों के साथ यह बाइक में शोभायात्रा संपन्न होगी। इसे सफल बनाने एवं आगामी 7 अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष्य पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन करने रामनवमी शोभा यात्रा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्व समाज संगठनों के पदाधिकारियों के साथ माहेश्वरी भवन में संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *