भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने क्षेत्रवासियों के मांग पर जलाशयों का निर्माण, जीर्णोंद्धार तथा नहर लाइनिंग, तट व केनाल निर्माण को बजट में शामिल कराया है। विधानसभा मोहला-मानपुर के मिस्प्री जलाशय निर्माण कार्य के लिए 500 लाख का प्रावधान किया गया है। जिस पर जारी वर्ष में 20 लाख व्यय, करहीपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 600 लाख का प्रावधान जिसमें चालू वर्ष में 20 लाख व्यय और जिले में संभागीय कार्यालय, उपसंभाग व आवासीय परिसर निर्माण कार्य के लिए अनुमानित लागत 1000 लाख के विरुद्ध चालू वर्ष ने 20 लाख का व्यय संभावित किया गया है। हेलमकोडो बैराज का निर्माण कार्य एवं उद्घहन सिंचाई योजना कार्य, मोंगरा बैराज परियोजना अंतर्गत बायीं तट नहर के मुख्य नहर से पांगरी तट पर नहर कार्य, दायीं तट मुख्य नहर का लाइनिंग कार्य, मोंगरा बैराज के दायीं तट नहर के पांगरी माइनर का निर्माण कराया जाएगा। वहीं मोंगरा बैराज के डाउन स्ट्रीम में प्रोटेक्शन कार्य, करमतरा में धोबीघाट टोला पर एनीकेट का निर्माण कार्य, कोटरी नदी में डाइक का निर्माण, तोलूम एनीकेट का निर्माण कार्य होगा। गौलीटोला एनीकेट कम काजवे का निर्माण, मिस्प्री जलाशय निर्माण कार्य, सांगली व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, करहीपुर जलाशय निर्माण कार्य, जिले में संभागीय कार्यालय, उपसंभाग एवं आवासीय परिसर का निर्माण कार्य, मोंगरा कॉलोनी के मरम्मत जीर्णोंद्धार व विस्तार कार्य, बोईरडीह जलाशय निर्माण, एकटकन्हार जलाशय निर्माण, बिरझुटोला जलाशय जीर्णोद्धार कार्य, करिया डोंगरी जलाशय जीर्णोद्धार, एकटकन्हार जलाशय जीर्णोंद्धार, घोटिया जलाशय जीर्णोंद्धार, मोहला में सिंचाई कॉलोनी निर्माण, इरागांव जलाशय जीर्णोंद्धार व नहर लाइनिंग कार्य, मोहला टारबांध का जीर्णोंद्धार, पाउरझोला जलाशय का जीर्णोंद्धार व नहर लाइनिंग कार्य, नीचेकोहड़ा जलाशय जीर्णोंद्धार व नहर लाइनिंग कार्य, देवरसुर जलाशय जीर्णोंद्धार व लाइनिंग कार्य को मंजूरी मिली है।


