बोकारो में चैती छठ की तैयारी शुरू:घाटों की सफाई तेज, एक अप्रैल से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

बोकारो में चैती छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम चास ने गरगा नदी के घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। चास गरगा पुल के पास स्थित हेल्पिंग हैंड घाट पर सफाई कार्य चल रहा है। 3 अप्रैल को पहला अर्घ्य इस वर्ष चैती छठ पर्व 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। पहले दिन नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प लिया जाएगा। 2 अप्रैल को खरना होगा। व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे। 3 अप्रैल को शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को और 4 अप्रैल को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। घाटों की सफाई के साथ कूड़े के निपटान की भी उचित व्यवस्था इधर, नगर निगम ने पर्व को स्वच्छता के साथ संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है। सफाईकर्मी मोहन हांडी के अनुसार, घाटों की सफाई के साथ कूड़े के निपटान की भी उचित व्यवस्था की गई है। बिहार और झारखंड का यह महापर्व धार्मिक आस्था का प्रतीक है। बोकारो में विशेषकर महिलाएं इस पर्व को धूमधाम से मनाती हैं। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। निगम ने श्रद्धालुओं से पूजा सामग्री का सही तरीके से निपटान करने की अपील की है। इससे नदी और जल स्रोत प्रदूषित नहीं होंगे। चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भरनी और कृतिका नक्षत्र में होगा। इस वर्ष भी बोकारो में बड़े पैमाने पर छठ पूजा के आयोजन की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *