रांची | ईद, सरहुल आैर रामनवमी तीनों त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सभी दंडाधिकारियों व पदाधिकारियों समेत जिले के विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मियों के अवकाश रद्द करने का आदेश डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सभी पदाधिकारी व कर्मी इस अवधि के दौरान विशेष परिस्थिति में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी से ही अवकाश स्वीकृत कराने के बाद प्रस्थान करेंगे। डीसी ने आदेश जारी कर दिया है।


