जामताड़ा में एक मां को उसके बेटों ने बेरहमी से पीटा है। साहना में किराए के मकान में रहने वाली पुष्पा देवी के दो बेटे विवेक और सनोज हैं। पुष्पा के पक्षकार एडवोकेट विजय पांडे के मुताबिक, पुष्पा की पहली शादी कर्माटांड निवासी मुकेश कुमार साह से हुई थी। 2012 में मुकेश की मृत्यु के बाद ससुराल वालों ने दोनों बेटों को अपने पास रख लिया। 2021 में पुष्पा की दूसरी शादी सिमुल्बरिया के अजय झा से हुई। गुजारा भत्ता के रूप में साढ़े तीन लाख रुपए मिले 2024 में अजय झा से तलाक के बाद कोर्ट ने पुष्पा को गुजारा भत्ता के रूप में साढ़े तीन लाख रुपए दिए। जनवरी 2025 में बेटे विवेक ने मां से पैसे छीन लिए और मारपीट की। पुष्पा ने जामताड़ा न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद विवेक ने महिला की बाइक जला दी और पिस्टल दिखाकर धमकाया। पुष्पा ने 18 मार्च को कर्माटांड थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। दोनों आरोपी बेटों की तलाश में जुटी पुलिस पुष्पा के मुताबिक शिकायत के बाद पुलिस विवेक की तलाश करने लगी, जिससे नाराज विवेक और सनोज ने गुरुवार की रात घर में घुसकर मां की पिटाई की। पड़ोसियों के आने पर दोनों फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। विवेक पर पहले से पैसे छीनने, बाइक जलाने और पिस्टल से धमकाने का आरोप है। पुलिस दोनों आरोपी बेटों की तलाश में जुटी है।


