निगम का बजट आज:दो मल्टीलेवल पार्किंग, एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, वर्किंग वुमन हॉस्टल समेत कई योजनाएं मिलेंगी

15 साल बाद नगर निगम की सत्ता में काबिज भाजपा की महापौर और उनकी एमआईसी का पहला बजट शुक्रवार को नगर निगम में पेश होगा। इसमें शहर के लिए पार्किंग की दिक्कत को देखते हुए दो मल्टीलेवल पार्किंग, मल्टी स्पोर्टस कांप्लेक्स, वर्किंग वुमन और यूथ हॉस्टल समेत ढेरों योजनाओं की घोषणा होगी। कुछ बड़ी योजनाएं केंद्र समर्थिक हैं, जिनकी मंजूरी और बजट की स्वीकृति दोनों हो मिल चुकी हैं। घोषणाओं के साथ जल्द ही उनपर काम भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा राज्य शासन के सहयोग से भी नगर निगम कई योजनाएं ला रहा है। नगर निगम का बजट इस बार करीब 2000 करोड़ रुपए का होगा। निगम का पिछला बजट 57.71 लाख का फायदे के साथ 1901.31 करोड़ का था। महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा है कि यह बजट कॉपी-पेस्ट नहीं होगा। यानी बजट में उन योजनाओं और घोषणाओं को नहीं लाया जा रहा है कि पिछले कई कार्यकाल से हर साल बजट में घोषित की जाती रही हैं, लेकिन उन पर काम शुरू नहीं हो पाया। इस बजट में सिर्फ उन योजनाओं की घोषणा होगी, जिन पर इस एक साल के दौरान काम हो सकेंगे। बजट में ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने 25-25 करोड़ रुपए खर्च कर दो मल्टीलेवल पार्किंग की घोषणा की जाएगी। पंडरी में एक मैकेनिकल मल्टीलेवल पार्किंग बनायी जाएगी। महानगरों की तर्ज पर पंडरी में मैकेनिकल पार्किंग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *