महुआ बिनने नहीं उठा बेटा तो फावड़ा मार हत्या:सरगुजा में पिता ने सो रहे बेटे को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

सरगुजा जिले के पेंडरखी में महुआ बिनने के लिए नहीं उठने पर युवक की उसके ही पिता ने फावड़ा मारकर हत्या दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक को कई बार उठाने की कोशिश की, लेकिन नहीं उठने पर उसने बेटे को मार डाला। घटना उदयपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ग्राम पेंडरखी निवासी युवक धन सिंह (19) घर में सो रहा था। उसे पिता मदन राम ने उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इससे आक्रोशित मदन राम ने फावड़ा उठाकर बेटे धनसिंह के सिर पर वार कर दिया। फावड़े के वार से धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पिता गिरफ्तार
घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर उदयपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी पिता घर में ही था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मदन राम ने बताया कि वे रोज महुआ बिनने के लिए जाते थे, लेकिन धन सिंह कई बार उठने में लापरवाही करता था और कई बार नहीं जाता था। आज सुबह भी वह नहीं उठ रहा था, जिसके बाद उसने गुस्से में बेटे के सिर पर वार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *