भास्कर न्यूज। लुधियाना। आईलैश को कर्ल करना खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक के लिए एक अहम स्टेप माना जाता है। खासतौर पर हीटेड कर्लर का इस्तेमाल आजकल काफी लोकप्रिय हो गया है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो आपकी पलकों को नुकसान हो सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट की कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप न केवल परफेक्ट लुक पा सकती हैं, बल्कि अपनी पलकों को स्वस्थ भी रख सकती हैं। सही तकनीक और सावधानी के साथ आप आईलैश कर्लिंग को आसान और सुरक्षित बना सकती हैं। {हीटेड कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूरी है कि आपकी पलकों पर किसी तरह का मस्कारा या तेल न हो। गंदी पलकों पर कर्लर का उपयोग करने से पलकों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, सबसे पहले अपनी पलकों को अच्छी तरह साफ करें। {हीटेड कर्लर का तापमान हमेशा जांचें। ज्यादा गर्मी से पलकों को नुकसान हो सकता है। कर्लर को हल्का गर्म करें और इस्तेमाल से पहले उसकी गर्मी को अपनी उंगलियों पर महसूस करें। कर्लर का इस्तेमाल करते समय इसे पलकों के बेस से टिप तक धीरे-धीरे मूव करें। केवल एक जगह पर ज्यादा देर तक दबाव डालने से बचें, क्योंकि इससे पलकों का नेचुरल शेप खराब हो सकता है। {कर्लिंग प्रक्रिया के दौरान पलकों को जरूरत से ज्यादा दबाने से बचें। इससे पलकों का स्ट्रक्चर कमजोर हो सकता है। हीटेड कर्लर का बार-बार इस्तेमाल करना भी सही नहीं है। इसे एक हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा न करें। {सबसे जरूरी बात, मस्कारा लगाने के बाद कर्लर का इस्तेमाल न करें। यह पलकों को चिपका सकता है और उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। {साथ ही, कर्लर का चुनाव हमेशा अच्छी गुणवत्ता का करें और इसे समय-समय पर साफ करते रहें। {पलकों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर उनकी देखभाल करें। नारियल तेल या आईलैश सीरम का इस्तेमाल पलकों को मॉइश्चराइज और पोषण देने के लिए करें।


