भास्कर न्यूज|लुधियाना| सीएम भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विधायक गुरप्रीत गोगी की प|ी डा. सुखचैन बस्सी के पक्ष में रोड निकाला। करीब एक किलोमीटर तक आप के रोड शो के कारण जाम की स्थिति बनी रही। सीएम ने कहा कि जनता झाड़ू का बटन दबाए, अन्य पार्टियों का बटन दबाने से आंखों में सफेद मोती हो सकता है। वीरवार को सीएम मान, आप प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां समेत विधायकों ने आरती चौक से रोड शो निकाला। लुधियाना में आप का मेयर बनेगा तो कमी नहीं रहनी है। कोई कमी होगी तो हम जिम्मेदार होंगे। पिंडों को चमका रहे हैं और अब शहरों को चमकाएंगे। वहीं, सीएम के रोड शो को लेकर बाजारों में दुकानें बंद रहीं जो सीएम के जाने के बाद खोली गईं।सीएम मान ने विधायक गुरप्रीत गोगी के हलके में रोड शो कर आप प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की जबकि अन्य हलकों में प्रत्याशी सीएम का इंतजार करते रहे। िशअद… सीएम सुरूर में होते हैं, जहाज से उतारा था : मजीठिया चुनाव प्रचार को पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भगवंत मान सुरूर में रहते हैं। इसी कारण उन्हें जर्मनी में जहाज से उतार दिया गया था। मजीठिया ने कहा कि आप सरकार निकाय चुनाव से भागती रहती है। अब आप नेता कैसे वोट मांगेगे। सीएम मान ने चुटकुले सुनाने के अलावा कुछ नहीं किया। जो काम शाम को करने होते हैं वो काम सीएम सुबह ही करते हैं और लगा लेते हैं। सूबे में कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं। इंडस्ट्री भाग रही है। एजुकेशन के हालात बुरे हैं। 1970- 80 के समय पाकिस्तान थाने में अटैक होते थे लेकिन डेढ़ महीने से पंजाब में बम धमाके हो रहे हैं। पुलिस टायर फटने की बात करती है। सीएम चुप्पी साधे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी पर भी हमला बोला। सरकार पर कर्जा हो चुका है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली और सरकारी अस्पताल के हालात नहीं बदले हैं। शराब पर गरमाई राजनीति, बिट्टू-पप्पी में नोकझोंक भाजपा…आप सरकार में हावी हो रहा परिवारवाद : बिट्टू आप… किसी दूसरी पार्टी का बटन दबाया तो आंखों में सफेद मोती हो सकता: भगवंत मान कांग्रेस… चुनाव में हेरफेर की कोशिश असफल होगी:वडिंग प्रचार थमा }आखिरी दिन सभी दलों के बड़े नेताओं ने झोंकी ताकत, भगवंत, बिट्टू, वड़िंग, मजीठिया ने किए रोडशो-सभाएं वार्ड 75 में शराब बांटने का आरोप लगाकर आप समर्थकों ने होटल में हंगामा किया। आप समर्थक और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान वहां पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू और आप विधायक अशोक पराशर पप्पी के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को स्थानीय होटल में भाजपा प्रत्याशी गुरप्रीत नीटू समर्थकों के साथ मौजूद थे। इस दौरान वहां आप प्रत्याशी के समर्थकों ने पहुंचकर मीटिंग करने और ठेके के बाहर मौजूद शराब को भाजपा की होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। भाजपा समर्थकों ने शराब उनकी होने से इनकार किया जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे। कमिश्नर ने शराब को जब्त कर उसकी जांच के आदेश दिए कि शराब कहां से आई है, इसकी जांच की जाए। इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू वहां पहुंचे जबकि आप विधायक अशोक पराशर भी मौके पर पहुंचे। शराब को लेकर आप विधायक और केंद्रीय राज्यमंत्री के बीच कहासुनी हो गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने आप विधायकों की प|ी-बेटे को टिकट देने पर परिवारवाद का आरोप लगाया। बिट्टू ने कहा कि सीएम के रोडशो में मुख्यमंत्री एक अलग वाहन में सवार थे, जबकि आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री और विधायक सहित पार्टी नेतृत्व अन्य वाहनों में सवार होकर उनके पीछे चल रहे थे। रोड शो के दौरान पार्टी नेतृत्व से खुद को दूर रखने का मुख्यमंत्री का फैसला उनकी अपनी टीम के प्रति उपेक्षा को दर्शाता है। वे एक ही मंच साझा क्यों नहीं कर सकते?। बिट्टू ने आप की टिकट वितरण प्रक्रिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने पार्टी पर पारिवारिक राजनीति को बढ़ावा देने के लिए स्वयंसेवकों को दरकिनार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश प्रधान और सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर मतदान की अपील की। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए परिवारवाद का आरोप लगाया। वडिं़ग ने वार्ड 26, 28 में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो निकाला। वडिंग ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा आप सरकार को शासन से हटाने के लिए कांग्रेस को वोट देने के लिए तैयार हैं। पंजाब के लोग अब आप के धोखे और कुशासन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में हेरफेर करने की कोशिशें इस बार सफल नहीं होंगी।


