भास्कर न्यूज | लुधियाना| नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके तहत 33 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 8 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए फीस अदा नहीं करनी होगी। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ओ या ए लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। उम्मीदवारों को सेंट्रल गर्वनमेंट, स्टेट गर्वनमेंट, पब्लिक सेक्टर या ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशंस में काम करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 56 साल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


