सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन का रिजल्ट आज किया जाएगा प्रकाशित

चाईबासा| 24 से 28 मार्च 2025 तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में चल रही मिनी सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेल रही आवासीय प्रशिक्षण केंद्र कुमारडुंगी की दो तीरंदाज अंजली पुर्ति एवं सलवन्त्ती गोडसोरा ने रिकर्व टीम में रजत जीती। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में अंजलि पूर्ति ने रजत पदक जीतकर एवं शुक्रवार को पुनः इंडियन राउंड के बालक तीरंदाज मंगल सिंह लागूरी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया।नेशनल प्रतियोगिता में जिले के तीरंदाजों का उम्दा प्रदर्शन करने व पदक जीतने से उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की सहित सभी प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर किया है। जिसके लिये जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की सहित सभी प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने अंजली पूर्ति एवं शलवंती गोडसोरा को एवं उनके कोच गंगाधर नाग, एवं हरेंद्र सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनकी उज्जवल भविष्य कि कामना की। चाईबासा| सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पश्चिमी सिंहभूम के स्कूल प्रबंधक के कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के परिणाम और चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रबंधक शुभेंदु मजूमदार, जिला शिक्षा परियोजना एपीओ कृष्ण कुमार सिंह, एडीपीओ शिव कुमार मलिक, सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों ने भाग लिया। इस दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया, चयन मानदंड और प्रवेश प्रक्रियाओं पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान लिए गए प्रमुख निर्णयों में कुल 939 सीट के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम 29 मार्च 2025 को घोषित होगा। छात्रों का चयन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रवेश परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित छात्रों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। नया शैक्षणिक सत्र 3 अप्रैल से पश्चिमी सिंहभूम के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *