झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

भास्कर न्यूज |भंडरिया गढ़वा- खरवार आदिवासी एकता कमेटी भंडरिया के बैनर तले शुक्रवार को भंडारिया प्रखंड क्षेत्र के अंडा महुआ में स्थापित वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर खरवार आदिवासी एकता कमेटी के लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर नीलांबर पीतांबर का 166 वां शहादत दिवस मनाया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के बैगा पाहन व नीलांबर पीतांबर के वंशजों के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत अंडा महुआ स्थित वीर सहित नीलांबर पीतांबर खरवार धाम पर माल्यार्पण किए गए। वहीं भव्य मेला का आयोजन भी किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित होकर मेले का लुफ्त उठाया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा नीलांबर पीतांबर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजों के द्वारा षड्यंत्र रच कर दोनों भाइयों को 1859 ईस्वी में फांसी दी जाने की विस्तृत जानकारी दी वही झारखंड राज्य में शहीद नीलांबर पीतांबर के नाम से बने अनेकों विश्वविद्यालय समेत उद्यानों का भी जानकारी उपस्थित लोगों को दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक कुंवर सिंह के द्वारा की गई। गढ़वा | झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा के कार्य समिति की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष के के यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए के के यादव ने कहा कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा में विगत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय व्यय का अनुमोदन, कल्याण कोष एवं सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श, ग्रीष्मकाल में कार्यालय का समय निर्धारण, मृत पेंशनरों के लिए शोक सभा एवं प्राप्त शिकायतों आदि पर विचार किया जाना आदि है। इस अवसर पर बृजनंदन प्रसाद, श्रवण कुमार, हरिवंश राम, के के मेहता, श्याम बिहारी राम, सुरेंद्र चौबे एवं गोपाल राम आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन सचिव अशर्फी राम ने किया। सचिव अशर्फी राम ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा बिना सूचना के टीडीएस काटा गया है। जो गलत है। इसकी वापसी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। यहां तक की एक चपरासी से भी आयकर टीडीएस की कटौती कर दी गई है।जबकि वह आयकर के दायरे से बाहर है। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष द्वारा आय एवं व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा अभी तक महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं किए जाने पर संगठन द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गोपाल राम, सुरेंद्र चौबे, अमरनाथ गुप्ता, श्याम बिहारी राम, संतोष कुमार, अशर्फी राम, जोखु प्रसाद, के के मेहता, सरजू प्रसाद गुप्ता, वैद्यनाथ सिंह, सुदामा राम, श्रवण कुमार, बृजनंदन प्रसाद, नपुरी देवी, राजपति देवी, जानवी बीवी, शशि भूषण राम, देवांश राम, सुनेश्वर राम, सत्येंद्र सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *