स्कूल में बच्चों का रिजल्ट देख खुश हुए अभिभावक

भास्कर न्यूज | गढ़वा शहर के सोनपुरवा स्थित बीएनटी संत मैरी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा तृतीय से कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल जारी किया गया। परीक्षाफल के प्रकाशन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों की समस्या को समझने का प्रयास किया। साथ ही साथ उन्होंने विभिन्न तरह की समस्याओं के निदानात्मक हल भी बताया। विद्यालय के सभी वर्ग शिक्षक, शिक्षिकाएं के साथ-साथ ,प्रधानाचार्य ने भी उपलब्धि अंक में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का काम किया। इस अवसर पर बताया गया कि 2 अप्रैल 2025 से सभी वर्ग की कक्षाएं नए समय सारणी के साथ प्रारंभ कर दी जाएगी। परीक्षाफल के अवसर पर विद्यालय के अमित कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यालय कक्षा 11 की विशेष कक्षा 11 अप्रैल 2025 से शुरू कर रहा है। कक्षा 11वीं की विशेष कक्षा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम का दायरा काफी विस्तृत होता है। जिसे सीमित समय अवधि में पूर्ण करना शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए भी चुनौती होता है। उन्होंने कक्षा 11वीं के विशेष कक्षा के बारे में बताया कि विद्यालय स्मार्ट क्लास से युक्त क्लासरूम, सुसज्जित प्रयोगशाला, वहन योग्य शुल्क संरचना आईआईटी, जेईई, नीट एवं सीयूटी के विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक जांच परीक्षा का आयोजन, गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए अनुभवी शिक्षकों का टीम के साथ नए सत्र में नामांकन गढ़वा एवं क्षेत्र के आसपास छात्रों के लिए उनके प्री बोर्ड एग्जामिनेशन या अर्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्त अंक के आधार पर 60 प्रतिशत एवं 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र को क्रमश: 3000 एवं 5500 का नामांकन बेनिफिट के रूप में दिया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा तीसरी में अजलन आलम, तन्मय गोस्वामी, रितु कुमारी, वर्ग 4 के समृद्धि रानी, शौर्य शिवम, आरुष गुप्ता, वर्ग पांचवी से साक्षी कुमारी, कृष्णमूर्ति तिवारी, दिव्या कुमारी, वर्ग 6 से दीक्षा मौर्य, आरव कश्यप, सोनाक्षी कुमारी, वर्ग सातवीं से लकी गुप्ता, समृद्धि केसरी, अर्चना गुप्ता, कक्षा आठवीं से रितिका कुमारी सिंह, शैली कुमारी, मुस्कान, कक्षा नवी से लक्ष्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंजली कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 11वीं से आसन कुमारी ने प्रथम, नचिकेता तिवारी ने द्वितीय व श्रीजीत मोहंता ने तृतीय स्थान।प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम सह अभिभावक सम्मेलन के अवसर पर विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को उनके क्षमता अनुसार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *