श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक किया हवन

जालंधर| श्री राजराजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर कोट सदीक मंदिर कॉलोनी नजदीक गाखलां पुल की ओर से मां बगलामुखी जी का हवन करवाया गया। पं. अविनाश गौतम, पं. राजेश शर्मा व अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। विद्वानों ने कहा कि क्रोध व्यक्ति को खत्म कर देता है। हमें अपने जीवन में क्रोध को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि क्रोध से व्यक्ति अपने सभी रिश्ते-नाते भूल जाता है, जिससे व्यक्ति के शरीर का नाश होता है। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *