‘द विरासती फैशन शो’ ने जगाया समृद्ध पंजाब की पहचान

अमृतसर | अमृतसर की पहली महिला डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और फिक्की फ्लो अमृतसर के सहयोग से ‘द विरासती वॉक फैशन शो’ का आयोजन हुआ। यह आयोजन दशहरा ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू में सरस मेला 2025 के तहत हुआ। शो का उद्देश्य पंजाब की समृद्ध विरासत और शिल्प कौशल को सम्मान देना था। फैशन शो में ग्रामीण अमृतसर के बच्चों ने हिस्सा लिया। पेशेवर मॉडल्स की जगह इन बच्चों को मंच मिला। बच्चों ने विरासती डिजाइनर कपड़े पहने। पारंपरिक गहनों और त्रुटिहीन मेकअप के साथ मंच पर उतरे। आत्मविश्वास और अनुग्रह से सभी का दिल जीता। शो में दस्तकारी वस्त्रों और विरासत बुनाई का शानदार प्रदर्शन हुआ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, अजीविका और पीएसआरएलएम के तहत पोषित शिल्प कौशल को प्रमुखता से दिखाया गया। थीम था ‘सांझा पंजाब, लेहंदा पंजाब ते चड्डदा पंजाब’। इसने पंजाब के विविध सांस्कृतिक प्रभावों की एकता को दर्शाया। मुख्य अतिथि अमृतसर पूर्व की विधायक जीवन जोत कौर रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *