भास्कर न्यूज | अमृतसर समीन सिंह चैरिटेबल सोसायटी की ओर से 12वां वार्षिक खूनदान कैंप बटाला रोड पर आयोजित किया गया। कैंप की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गुरविंदर सिंह ने की। कैंप में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कुल 503 यूनिट खून दान किया गया। डॉ. गुरविंदर सिंह ने कहा कि खूनदान सबसे बड़ा दान है। खून देने वाले युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में खूनदान को लेकर जागरूकता बढ़ी है। यह समाज के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने बताया कि खून की कुछ बूंदें किसी की जान बचा सकती हैं। इसलिए हर युवा को समय-समय पर खूनदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग इस कार्य को अपना कर्तव्य मानकर आगे आ रहा है। कैंप में खूनदान करने वाले सभी युवाओं को सोसायटी की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुकीरत सिंह, प्रिंसिपल देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अक्षय महाजन, डॉ. हरप्रीत कौर, कमल कुमार, डॉ. सुभदीप कौर, कवलजीत कौर, मनी, साबी और सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


