सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया

लुधियाना| एसएस जैन सभा सुंदर नगर की ओर से दोराहा स्थित महावीर वनस्थली में आचार्य सम्राट पूज्य गुरुदेव आनंदऋषि के 33वें पुण्य स्मृति दिवस एवं उत्तर भारतीय प्रवर्तक राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव आशीष मुनि के 73वां जन्म दिवस गुरु गुणगान एवं सामूहिक जाप दिवस के रूप में मनाया गया। यह समारोह आशीष मुनि महाराज के सान्निध्य में करवाया गया। समारोह में गुरुभक्तों ने भजनों का गुणगान किया एवं भक्तों ने आनंदऋषि एवं आशीष मुनि के गुणों के बारे में बताया। आशीष मुनि महाराज ने आए हुए श्रावक-श्राविकाओं को श्री आनंदऋषि महाराज की जीवन गाथाओं से भक्तों को अवगत करवाया। समाज के गणमान्यों ने गुरुदेव आशीष मुनि महाराज को आदर की चादर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। एसएस जैन सभा सुंदर नगर के प्रधान संजय जैन निशा व विकास जैन ने बताया कि गुरुदेव आशीष मुनि महाराज का 30 मार्च को सुंदर नगर जैन स्थानक में मंगलमय प्रवेश होगा। दीपक जैन, ललित जैन, अरिदमन जैन, जतिंदर जैन, संजीव जैन, मुकेश जैन बिट्टू नवकार, तरुण जैन बावा, महावीर जैन, संजय जैन, रजनीश जैन, यथार्थ जैन, सन्मति जैन, सुधा जैन, भूपिंदर जैन, पवन जैन, अमित जैन, राजन जैन केपी, अरुण जैन गुग्गू, राकेश जैन लक्की, अनिल जैन टीटू, रिचा जैन, नरेश जैन, विनोद जैन गोयम, अश्वनी जैन, प्रफुल्ल जैन, नरिंदर जैन, अनिल जैन केएन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *