रांची | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ में शुक्रवार को सरहुल पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक नृत्य-संगीत और नाटकीय प्रस्तुतियों के माध्यम से सरहुल के महत्व को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने आदिवासी परंपराओं के संरक्षण व प्रकृति की सुरक्षा पर जोर दिया। कुलपति प डॉ. अशोक आर. पाटिल ने कहा कि सरहुल प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है।


