गोइंदवाल जेल में बंद हेरोइन का सौदागर लव नामजद, प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी पुलिस

भास्कर न्यूज | जालंधर सीआईए स्टाफ (देहात) द्वारा अरेस्ट किए गए दो डिलीवरी ब्वॉय कंवलजीत सिंह वासी मोहल्ला चुबारा साहिब (गोइंदवाल साहिब) और जंडियाला गुरु के मोहल्ला बागवाला के आकाशदीप सिंह उर्फ बोगा ने पूछताछ में खुलासा है कि रैकेट का किंगपिन लवप्रीत सिंह लव गोइंदवाल जेल में बंद है। पुलिस ने केस में एनडीपीएस एक्ट की धारा-29 जोड़ कर लव को नामजद किया है। पुलिस जल्द ही लव को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। कंवलजीत और आकाशदीप को 2 दिन का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों के बरामद किए गए दो मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जल्द भेजे जा रहे है। अब तक की पूछताछ में दोनों आरोपी मानते है कि वह लालच में नेटवर्क का हिस्सा बन गए थे। लव जेल से उन्हें फोन करता था। इसके बाद उसका साथी जंडियाला गुरु में आकर उन्हें हेरोइन देकर जाता था। इसके बाद लव की बताई लोकेशन पर वह सप्लाई देकर आते थे। महीने में 4-5 बार सप्लाई देकर वह ऐश की जिंदगी जी रहे थे। बता दें कि सीआईए स्टाफ की टीम ने वीरवार गांव फिरोज के मोड़ के पास किट बैग लेकर खड़े दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। टीम ने दोनों को पकड़ लिया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 200 ग्राम हेरोइन मिली। कंवलजीत पहले भी हेरोइन तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह करीब 19 महीने जेल में रहने के बाद बीते साल 23 सिंतबर को बेल पर बाहर आया था। थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 (सी) के तहत केस दर्ज किया गया है। जेल में ही कंवलजीत के तार लव से जुड़ गए थे। आकाश लव का दोस्त है। आकाश पेशे से पेंटर है तो कंवलजीत ड्राइविंग करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *