पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

जालंधर | ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आदर्श नगर में वीरवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका परमश्रद्धेय राजयोगिनी जानकी दादी के पुण्य स्मृति दिवस पर उन्हें केन्द्र की संचालिका राजयोगिनी संधीरा दीदी और केन्द्र के भाई-बहनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। संधीरा दीदी ने कहा दादी जानकी जी त्याग, तपस्या, सेवा और सहनशीलता की प्रतिमूर्ति थीं। योगबल से उन्होंने अपनी आत्मिक और लौकिक स्थिति को बहुत मजबूत बना लिया था। इसी कारण वे 104 वर्ष की आयु तक भी सक्रिय रहीं। यूएनओ के विश्व शांति और विश्व कल्याण के सभी कार्यक्रमों में दादी जी संस्था की तरफ से बड़े उत्साह से नेतृत्व करती थीं। इस अवसर पर मान भाई, सुरिन्दर भाई और डॉ. बस्सन ने दादी जी की शिक्षाओं और उनके साथ के अपने अनुभव का उल्लेख किया। यहां सिमरन दीदी, राधिका दीदी, सुलेखा दीदी, शिवानी, किरण, अनीता, अंजु, कमलेश, कांता, विमला, मान भाई, सुरिन्दरपाल भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *