जालंधर| एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से बेंगलुरु में पहली इंडिया ग्रैंड प्रिक्स करवाई गई। इस नेशनल चैंपियनशिप में ही एशियन चैंपियनशिप का क्वालीफाइ राउंड भी शुरू किया गया है। जालंधर के इंटरनेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर ने शुक्रवार को पंजाब का नाम रोशन करते हुए 100 मीटर में देश का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। गुरिंदर वीर ने 100 मीटर का नया रिकार्ड 10.20 सेकंड में अपने नाम किया है। जालंधर का गुरिंदरवीर अब वर्ल्ड के चैंपियन जमैका के उसैन बोल्ड के रिकार्ड से महज 0:62 माइक्रो सेकंड पीछे है। जबकि साल 2009 में उसैन बोल्ड ने 9:58 सेकंड के साथ 100 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। दूसरे स्थान पर सर्विसिस का मनीकांता रहा। उसने भी अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 10:22 सेकंड का अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। जबकि तीसरे स्थान पर असम का इमलान बोर्गन रहा। उसके नाम पहले 10:25 का पुराना रिकॉर्ड था। अब उसने 10:43 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। यह अपने आप में बेहतरीन बात है कि देश के तीन रिकॉर्ड होल्डर 100 मीटर के एथलीट एक साथ मैदान पर दौड़े और फिर से नया रिकॉर्ड बना है। इस समय गुरिंदर वीर मुंबई में कोच जेम्स हिलर के पास प्रेक्टिस कर रहा है। गुरिंदर वीर के कोच सर्बजीत सिंह हैप्पी को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान ओलिंपियन एसएसपी बहादुर सिंह सग्गू, पंजाब एसोसिएशन के प्रधान एसपी सतबीर सिंह अटवाल, डायरेक्टर स्पोर्ट्स हरप्रीत सिंह सूदन, डिप्टी डायरेक्टर रणबीर भंगू, पीआईएस डायरेक्टर जीवन जोत तेजा, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कोच सर्बजीत सिंह हैप्पी और गुरिंदर वीर को बधाई दी। {2019- सैफ गेम्स में सिल्वर मेडल { 2019- साउथ एशियन चैंपियनशिप श्रीलंका में 4*100 मीटर रिले में गोल्ड मेडल, 4*100 मीटर रिले जूनियर एशियन चैंपियनशिप जापान में कांस्य पदक। {2017- थाईलैंड में यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 100 मीटर के साथ नया नेशनल रिकार्ड बनाया। {2019- पटियाला सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल। {2017- अंडर-18 बैंकॉक में 10:69 का नेशनल रिकॉर्ड। {2018- अंडर-20 कोयंबटूर में 10.47 के साथ नेशनल रिकॉर्ड। { 2021- में ऑल इंडिया सीनियर फेडरेशन कप 100 मीटर में 10:32 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल और ऑल इंडिया इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10:27 के साथ गोल्ड मेडल और फास्टेस्ट मैन ऑफ इंडिया का खिताब जीता। {2023- खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल। {2024- 27वीं सीनियर फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल। {63वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स मीट- में गोल्ड


