भास्कर न्यूज | जालंधर भारत विकास परिषद जालंधर गौरव शाखा के सदस्यों की ओर से वर्ष 2025-26 के वार्षिक चुनाव अर्बन स्टेट में करवाए गए। इसमें सर्व सम्मति से शम्मी कपूर अध्यक्ष, महेश लाल सचिव व नीरज खन्ना को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा वीणा अग्रवाल महिला प्रमुख, एलके टंडन, जेपी सिंह, विराज शर्मा व राजीव गुंबर उपाध्यक्ष शामिल हुए। गत वर्ष शम्मी कपूर के कार्यकाल में शाखा ने बहुत अच्छे कार्यक्रम किए। जिसके लिए इस गौरव शाखा को पंजाब पश्चिम की एक सर्वोत्तम शाखा घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में मुख्यत राज सभ्रवाल पर्यवेक्षक के रूप में हाजिर हुए। इस मौके पर प्रांतीय अधिकारी इंजीनियर राजिंदर ऋषि, स्टेट कन्वीनर एडवोकेट शिव कुमार सोनिक, सुभाष गुप्ता, उमेश अग्रवाल, बीएस अरोड़ा, इंजीनियर रोशन मित्तल, गौरव अग्रवाल, डॉक्टर जेके भाटिया, डॉक्टर एचके मित्तल, जीपी जिंदल व अन्य मौजूद रहे। बैठक में शामिल भारत विकास परिषद जालंधर गौरव शाखा के सदस्य।


