पहाड़ों पर बर्फबारी, दो दिन गर्मी से रहेगी राहत:पंजाब के तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट; गुरदासपुर का तापमान 35 के पार पहुंचा

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों पर तापमान में गिरावट देखने को मिली है। ऐसा मौसम दो दिन तक जारी रहने का अनुमान है। लेकिन 30 मार्च के बाद तापमान में फिर से 3 से 5 डिग्री की बढ़ौतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पंजाब के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। पंजाब में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरदासपुर में रहा। प्रमुख शहरों का तापमान मार्च माह में प्रदेश में 65 फीसदी कम बारिश पंजाब में मार्च महीने में भी सामान्य से कम बारिश देखने को मिल रही हे। मार्च महीने की 28 तारीख तक राज्य में सामान्यता 21.5 एमएम बारिश हो जाती है, जबकि अभी तक मात्र 7.6 एमएम बारिश हुई है। वहीं, बीते माह भी राज्य में 20 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। बीते माह राज्य में 21.6 एमएम बादल बरसे थे, जबकि सामान्यता 27.1 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। आज राज्य के शहरों में मौसम की स्थिति अमृतसर- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी संभव है। तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव नहीं होने का अनुमान है। तापमान 15 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। तापमान 15 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव नहीं होने का अनुमान है। तापमान 15 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *